Jaunpur news विधान परिषद चुनाव: कलेक्ट्रेट से रवाना हुईं मतदान पार्टियां, निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश
विधान परिषद चुनाव: कलेक्ट्रेट से रवाना हुईं मतदान पार्टियां, निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
मतदान पार्टियों की रवानगी के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के नियमों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान संबंधित निर्वाचन अधिकारी, मजिस्ट्रेट और मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
