Jaunpur news सरैयां गांव स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर पर भजन-कीर्तन के बाद भव्य भंडारा का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

IMG-20261022-WA0040
Share

सरैयां गांव स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर पर भजन-कीर्तन के बाद भव्य भंडारा का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

जफराबाद।

जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर पर बुधवार देर शाम तक चले कीर्तन-भजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मां गायत्री का दर्शन-पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार की देर शाम सरैयां गांव के प्रसिद्ध गायत्री मंदिर परिसर में भक्तों ने कीर्तन-भजन कर मां गायत्री का दर्शन पूजन किया। भजन-कीर्तन के समापन के बाद मंदिर पर भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर रात तक चलता रहा। भंडारे में गांव के साथ ही आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने देवी गीत और पचरा गाया। श्रद्धालुओं ने पहले मां गायत्री का दर्शन-पूजन किया और फिर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान दीपचंद्र तिवारी,आकाश तिवारी, प्रिंशु राय, शैलेश तिवारी, मनीष राय, अमन तिवारी, रितिक यादव, प्रज्ज्वल पाठक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।