शाहगंज के नगर पालिका में अध्यक्ष रचना सिंह ने किया इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

IMG-20230817-WA0003
Share

जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज के नगर पालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटरलॉकिंग का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने किया । इस कार्य में उनका सहयोग उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभासद व सभासद प्रतिनिधियों के साथ ही नगर पालिका कर्मियो का विशेष योगदान दिया ।कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद मकसूद हसन द्वारा किया गया। आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार संबंधित वार्ड के सभासद ने व्यक्त किया ।

जौनपुर से दिवाकर मिश्रा के साथ दीपक सिंह