कचहरी उप डाक घर में नुजहत फातिमा द्वारा झंडारोहण किया गया।

IMG-20230815-WA0064
Share

जौनपुर। नगर में जिला जेल स्थित कचहरी उप डाकघर में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कचहरी उप डाकघर की पोस्ट मास्टर नुजहत फातिमा द्वारा 8:00 बजे झंडारोहण किया गया।
राष्ट्र गान के तत्पश्चात
देश को आजाद कराने वाले वीर स्वतंत्रता के सिपाहियो को याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने स्वतंत्रता से जुड़ी राष्ट्रगीत, गजल आदि के साथ अपने अपने विचार रखे। जिसमें मुख्य रूप से अमर नाथ रजक, मोहित यादव, हीरालाल यादव, राजेश सिंह, आरिफ अंसारी, प्रतिभा, कुसुम यादव, राजेश तिवारी, छाया श्रीवास्तव, सुमन,सीमा, सुशील वर्मा, बृजेश मिश्रा, बीना मौर्य, राघवेन्द्र उपाध्याय, बांकेलाल, अखिलेश, आदि उपस्थित रहे।