लाइन बाजार पुलिस ने 01 वांछित सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

जौनपुर
थाना लाइन बाजार पुलिस ने 01 वांछित सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से किग्रा 150 ग्राम नाजायज गांजा व एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार के कुशल नेतृत्व में, उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा आज दिनांक-15.08.2023 को आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग (कमला नेहरु इण्टर कालेज के पास) से एक अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी रामपुर महारथ थाना हाजा जनपद कुशीनगर को 01 किग्रा 150 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया तथा उ0नि0 राजेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक-15.08.2023 को फुलपुर हाइवे के पास से एक अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र रामआसरे निवासी कुद्दुपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया तथा उ0नि0 मिथिलेश कुमारी मय हमराह द्वारा आज दिनांक-15.08.2023 को जेसीज चौराहे से एक वांछित अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र धनराजभर निवासी-नाउपुर थाना-केराकत,जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0-203/22 धारा-366/120B भादवि को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.आदित्य सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी रामपुर महारथ थाना हाजा जनपद कुशीनगर।
- रंजीत कुमार पुत्र रामआसरे निवासी कुद्दुपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
- सोनू राजभर पुत्र धनराजभर निवासी-नाउपुर थाना-केराकत जनपद जौनपुर।
बरामदगी- - किग्रा 150 ग्राम नाजायज गांजा
- एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास – - मु0अ0सं0 415/23 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर।
- मु0अ0स0 416/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर।
- मु0अ0सं0-203/22 धारा-366/120B भादवि थाना लाइन बाजार जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – - उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी चौकिया धाम थाना लाइन बाजार जौनपुर।
- हे0का0 सुजीत सिंह,हे0का0 तबरेज खान,का0 उपेन्द्र साहनी, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
- उ0नि0 राजेश कुमार यादव,हे0का0 निगवेन्द्र कुमार,हे0का0 दिनेश उपाध्याय, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
- उ0नि0 मिथिलेश कुमारी, हे0का0 सौरभ यादव, का0 नीरज कुमार, थाना लाइन बाजा जनपद जौनपुर।