सदस्यता अभियान हेतु अटेवा जौनपुर की बैठक नव दुर्गा मंदिर पर सम्पन्न हुई।

जौनपुर। अटेवा /NMOPS के 15 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के व्यापक एवं सफ़ल क्रियान्वयन हेतु अटेवा /NMOPS की जौनपुर जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक चन्दन सिंह की अध्यक्षता में नव दुर्गा मंदिर, सद्भावना पुल, ओलंदगंज में आहूत की गई । जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष टी.एन. यादव ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में जी जान से जुटने का आवाह्न किया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। जिला संगठन मंत्री संदीप यादव एवं सुभाष सरोज ने सांगठनिक सक्रियता और मजबूती के लिए आवाह्न किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कुमार यादव, प्रमोद कुमार प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष मड़ियाहूं अरविंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सिकरारा डॉ कृपानिधि यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर डॉ रज़ी अहमद, कोषाध्यक्ष मड़ियाहूं संजय कन्नौजिया, प्रदीप कुमार उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक ने किया।