November 18, 2025

परमवीर चक्र और अशोक चक्र को मुख्य अतिथि की सूची में शामिल कराने की मांग: प्रभात पांडेय

Share

लोकसभा चुनाव लड़कर राष्ट्र समाज सेवा ही लक्ष्य

जौनपुर में एक जनसभा संबोधित करते प्रभात पांडेय ने कहा की राजनीतिक परिवेश का माहौल खराब होता जा रहा है जिसमें बदलाव की जरूरत है शिक्षा की गुणवत्ता औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार में देश के विकास की जरूरत है।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की परमवीर चक्र अशोक चक्र को मुख्य अतिथियों की सूची में शामिल कराए जाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है।साथ-साथ आरटीआई भी दाखिल की है। जिससे देश के सैनिकों को इसका लाभ मिल सके। भारत में किसी आधिकारिक समारोह के लिए जो मुख्य अतिथियों की सूची बनाई गई है उसमें भारत रत्न के धारकों को स्थान दिया गया है। लेकिन परमवीर चक्र और अशोक चक्र के धारको को स्थान नहीं दिया गया। मुख्य अतिथियों की सूची राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा बनाई जाती है।और इसका अनुरक्षण गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रपति सचिवालय और गृह मंत्रालय के कार्यालय से सूचना का अधिकार और प्रार्थना पत्र द्वारा उन्होंने मांग किया है। कि परमवीर चक्र और अशोक चक्र के धारको को भी भारत रत्न के साथ मुख्य अतिथि की सूची में शामिल किया जाए। आगे उन्होंने कहा की यदि राजनीति, संगीत,साहित्य खेल जैसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है तो देश की रक्षा के लिए वीरता भी महत्वपूर्ण है। जिसमें अक्सर वीरता पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं यह कदम उन सभी सैनिकों, अर्धसैनिकों और नागरिकों के लिए विशेष श्रद्धांजलि जैसे होगा।जिन्होंने राष्ट्रहित में अपने प्राण त्याग दिए हैं। समाज के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी तथा गरीब और जो शोषित वंचित लोग हैं। उनकी बात को सदन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह वह जौनपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और और लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

About Author