वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं समापन”

जौनपुर
"
आज दिनांक 30- 12- 2022 को आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 26- 12-22 को प्रातः 8:30 पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ पी. के. सिंह व प्राचार्या डॉ. शीला सिंह के करकमलों द्वारा मशाल जलाकर संपन्न किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशिक्षित पी.टी.आई.आचार्य श्री अवधेश मिश्रा जी के दिशा निर्देश में निम्नलिखित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेक, बाधा दौड़, रिले दौड़ ,कबड्डी ,खो-खो, रस्साकशी, खेल आदि शामिल है ।
उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ .पी. के. सिंह व प्राचार्या डॉ. शीला सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल,ब्रॉन्ज मेडल, एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी .के. सिंह ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में आवश्यक है और स्वस्थ जीवन के लिए खेलना और व्यायाम अति आवश्यक है।
प्राचार्या डॉ. शीला सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए वार्षिक खेल प्रतियोगिता एवं नववर्ष के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
धन्यवाद भवदीय
