August 19, 2026

करंजकला पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई करंजाकला द्वारा ज्ञापन

Share

सराय ख्वाजा। डलहनपुर स्थित बीआरसी करंजकला पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई करंजाकला द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आज सरकार हम शिक्षकों से दुश्मनों सरीखा व्यवहार कर रही है जिस आदेश की कोई जरूरत नहीं रहती वैसा आदेश भी सिर्फ शिक्षकों को प्रताड़ित करने के लिए निर्गत कर दिया जाता है वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के उस आदेश को निरस्त किया जाए जो 22 दिसंबर सन 2022 को जारी किया गया है जिसके द्वारा यह दबाव बनाया जा रहा है यदि कोई एनपीएस कटौती नहीं करवाएगा तो उसका वेतन नहीं दिया जाएगा जबकि 22 नवंबर सन 2018 को मुख्य सचिव का आदेश है कि एनपीएस के नाम पर किसी भी कर्मचारी का वेतन विरुद्ध नहीं किया जाएगा।अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 18 जनवरी सन 2023 को जिला मुख्यालय पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अभी जनपद जौनपुर के प्रत्येक बीआरसी पर हमारे ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष गण के नेतृत्व में ज्ञापन वहां के खंड शिक्षा अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित सौंपा गया है जोकि एक चेतावनी है अगर समय रहते आदेश को वापस नहीं लिया गया और पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की गई तो हम सभी लोग सड़क से लेकर के संसद तक लड़ाई को अंजाम देंगे। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव डॉ शैलेंद्र यादव जय सिंह यादव सुरेश चंद पाठक संजय सिंह श्री प्रकाश पाल नीतीश कुमार सिंह अखिलेश चंद्र यादव हरीश चंद्र यादव रजनीश कुमार यादव अहसन खान संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव को सौंपा गया।

About Author