उदासीन व झिझक परिवारों के टीकाकरण के लिए चलाया गया मुहिम

IMG-20221217-WA0062
Share

खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में चला टीकाकरण अभियान

खेतासराय(जौनपुर)
खण्ड विकास अधिकारी सोंधी शाहगंज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न गांवों में मुहिम चलाकर उदासीन व झिझक परिवारों का टीकाकरण के लिए प्रयास किया है जिसके तहत शनिवार को उक्त विकास खण्ड के दो ग्राम सभा में आधा दर्जन परिवारों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया।खण्ड विकास अधिकारी नंदलाल के अगुवाई में शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग व एस. एम. नेट यूनिसेफ के डीएमसी गुरदीप कौर और बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी के सहयोग से नियमित टीकाकरण अभियान के तहत अशरफपुर, उसरहटा में टीकाकरण किया गया जिसमें उदासीन व झिझक व टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उनको जागरूक करते हुए टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चों में होने वाले एक दर्जन से अधिक बीमारियों व टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया तथा टीकाकरण न करने से उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकरी दिया गया। जिससे प्रभावित होकर आठ परिवारों में से छः परिवार के लोगों ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाया। इस दौरान सहयोग में अजय कुमार सिंह, हौसिला राय, फूलमती, रोजगार सेवक कृष्णा, पंचायत सहायक व कोटेदार ने अपना सहयोग दिया।