मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करने वाराणसी डी एल डब्लू 18 दिसंबर रविवार को आ रहे है अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु

Share

मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करने वाराणसी डी एल डब्लू 18 दिसंबर रविवार को आ रहे है अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ।
पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल हो इंदु प्रकाश यादव
अटेवा जौनपुर की आज पेंशन जागरूकता सहयोग सदस्यता अभियान की बैठक लोहिया पार्क जौनपुर में की गयी।
अटेवा जौनपुर के जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी वाराणसी के DLW मे रविवार को रेल कर्मचारियों के साथ बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली की माँग करेंगे ।
सुभाष सरोज ने आभार जताते हुए पेंशन जागरूकता अभियान मे समस्त पदाधिकारियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहयोग की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष डाॅ राजेश उपाध्याय ने जनपद के सभी शिक्षक ,कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या मे वाराणसी डी एल डब्लू में रविवार को समय 11.00 बजे पहुँचने की अपील की । अटेवा के जिला महामन्त्री संदीप कुमार चौधरी व जिला कोषाध्यक्ष टी एन यादव ने बताया कि शिक्षक कर्मचारियों मे गजब का उत्साह दिख रहा है उन सब को लग रहा है कि पेंशन का संघर्ष केवल अटेवा ही कर रहा है l निजीकरण की खामियों लोगो को आगाह किया और पुरानी पेंशन बहाली की माँग को दुहराया !
बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने सभी लोगो से अटेवा से जुड़ कर पेंशन की लड़ाई को मजबूती देने की अपील की!
बैठक में डा कृपा निधि यादव, डा हरे कृष्ण सिंह, रत्ती लाल निषाद, प्रेम चंद यादव, मनीष यादव, अरविंद यादव लाल रतनाकर उपाध्याय कृष्ण कुमार मौर्य , संदीप यादव, विनोद प्रजापति नंदलाल पुष्पक आदि पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे ।

About Author