जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मड़ियाहूं के शहजीपुर गांव में चल रही धारा 24 के पैमाइश कार्य का निरीक्षण किया

जौनपुर – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मड़ियाहूं के शहजीपुर गांव में चल रही धारा 24 के पैमाइश कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पैमाइश करा लें। पैमाइश क्रमवार होनी चाहिए जिसका आवेदन प्रथम आया है उसी की क्रमवार होने चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपनी-अपनी तहसीलों धारा 24 की पैमाइश के लंबित मामले अभियान चलाकर खत्म करें।
इस अवसर पर कानूनगों ओम प्रकाश तिवारी, लेखपाल दिनेश चंद्र पटेल, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
