उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित हुआ खाद्य उद्योग मेला

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत समाज के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से सम्बंधित उद्यमो को स्थापित करने एवं पहले से संचालित उद्यमो के उन्नयन के लिए जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव एवं युवाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि भवन परिसर स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के दूर दराज क्षेत्र से किसान, प्रतिष्ठित उद्यमी, युवा सम्मिलित हुए।
सचिव पीएमएफएमई जौनपुर श्रीमती ममता सिंह यादव द्वारा लोगो को संबोधित करते हुए बताया गया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत जौनपुर को दुग्ध उद्योग के तहत चुना गया है, दुग्ध उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को वरीयता भी दी जाएगी, उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए डीएचओ महोदया ने विशेष तौर पर महिला उद्यमियों को आगे आने और व्यवसाय करने के लिए प्रेरित भी किया, उन्होने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं कुशल व्यवसायिक के साथ साथ मैनेजमेंट व्यवस्था में भी दक्ष होती हैं, उन्हे उद्योग स्थापित करके स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। सफल उद्यमी एवं इंडियन इन्ड्रस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश यादव ने भी अपने अनुभव लोगों से साझा किया एवं लोगो को उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर आगंतुको को, रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुंवर शेखर गुप्ता, उपायुक्त स्वरोजगार रमाशंकर यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजेश, सीबीओ डाॅ परमहंस राय का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन रोट्रैक्ट क्लब सचिव कुलदीप योगी द्वारा किया गया, इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता, सचिव कुलदीप योगी, कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, दिव्या मौर्या, अरशद खान, शशिकांत, प्रतीक यादव, दिव्या पाल, राज सैनी, प्रमोद गुप्ता उद्यान विभाग से उद्यान निरीक्षक रविन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, भोला प्रजापति, वंशराज प्रजापति, सुभाष सिंह, अभिलाष सिंह, अंशुल चतुर्वेदी, पंकज सिंह, पीयूष सिंह, एचडीएफसी बैंक से आशीता गुप्ता, मौसमी, शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी राष्ट्रपति पुरस्कृत गुलाब मौर्या, अभय चौरसिया, एजाज अहमद, शांति पासी, मंजू समेत दर्जनो उद्यमी उपस्थित रहे ।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने उन्हे जागरुक करने के लिए ऐसी कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोहिया पर्यावरणीय पार्क में किया जाएगा, जिसमें दुग्ध उद्योग से साथ – साथ बेकरी से सम्बन्धित, दलहन एवं तिलहन उद्योग, पशु एवं मुर्गी चारा उद्योग, फल आधारित उत्पाद उद्योग, हर्बल उत्पाद उद्योग, मशरूम उत्पादन, मसाला आधारित उद्योग, आचार मुरब्बा सिरका उद्योग सहित बीस अन्य उद्योगो की स्थापना एवं उन्नयन के लिए सरकार द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है, उक्त कार्यक्रम के बारें में विस्तार से जानने के लिए जिला उद्यान विभाग आफिस में सम्पर्क करें ।
