कुंडी गांव में आई जांच टीम मिली खामियां गिर सकती है कोटेदार पर गाज

मुफ्तिगंज जौनपुर — मुफ्तिगंज बिकास खण्ड के कुंडी गांव में कोटेदार की मनमानी और घटतौली का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया था उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर के आदेश पर खाद्यान निरीक्षक केराकत पंकज यादव जलालपुर खाद्यय निरीक्षक और बाबु मैनुद्दीन समेत पांच सदस्यीय टीम गांव स्तिथ अम्बेडकर प्रतिमा के पास पहुंची जहां पर , सैकड़ो ग्रामीण और महिलाएं इकट्ठा थे इस दौरान उन्होंने। रूबी ,शकुंतला, शशिकला,रुचि,कविता,प्रतिमा मालती, सुचना, बसन्ती, भानुमति,सुनीता कलावती विमला देवी ,मंजू ,बादामा समेत लगभग पचास कार्ड धारकों का बयान लिया जिसमे यह बात सामने आई कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को जो राशन वितरित किया जाता है उसमें घटतौली की जाती है वही दूसरी तरफ कोटेदार के समर्थन में कई ग्रामीणों ने अपना बयान दर्ज करवाया
