डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मड़ियाहू के ग्राम पंचायत कटेसर में चल हर घर नल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली

जौनपुर – जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मड़ियाहू के ग्राम पंचायत कटेसर में चल हर घर नल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण में पाया कि ट्यूबेल की बोरिंग चल रही थी जिस पर कार्यदाई संस्था एफकॉन के मैनेजर योगेश कुमार को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इस योजना के तहत कुल 453 परिवारों को लाभ दिलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि स्टोर में रखे सामान की गुणवत्ता की जांच की जाए।
