1दिस.से बन्द प्रयागराजसंगम -जौनपुर पैसें.ट्रेन चलाने की मांग- रेल आंन्दोलनकारियो ने 4 बार पाईप काटकर 15 मिनट रोकी ट्रेन

तीसरे दिन भी रेलयात्री कूदे रेल ट्रैक पर किसी भी क्षण हो सकता है भयंकर रेल हादसा – 1दिस.से बन्द प्रयागराजसंगम -जौनपुर पैसें.ट्रेन चलाने की मांग- रेल आंन्दोलनकारियो ने 4 बार पाईप काटकर 15 मिनट रोकी ट्रेन–
प्रयागराज संगम से जौनपुर रेलखंड पर जरौना रेलवे स्टेशन पर महिलाएं पुरुष बच्चे सभी रेल ट्रैक पर कूद चुके हैं डेढ़ घंटे रेल ट्रैक पर जमकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया रेल यात्रियों की मांग है कि नालायक रेल अधिकारियों ने 1 दिसंबर से चलती रेल अर्थव्यवस्था को तोड़ डाला और खचाखच रेल यात्रियों से भरी आने जाने वाली प्रयागराज संगम जौनपुर अप डाउन पैसेंजर ट्रेन जो सुबह 6:00 बजे प्रयागराज से छूटती है और 9:15 बजे जौनपुर पहुंचती है को कोहरा का हवाला देकर बन्द कर दिया है जज सिंह अन्ना ने कहा कि इलाहाबाद से अंबेडकर नगर फैजाबाद टाडा गोरखपुर आजमगढ़ ,औड़ियार जाने वाले रेल यात्री इस ट्रेन के बंद किए जाने से बहुत परेशान हैं। यह जीएम और डीआरएम लखनऊ की नासमझी कहा जाएगा क्योंकि उन्होंने सही ढंग से सर्वे न करके ट्रेन को बंद किया है इसलिए रेलयात्री चाहते हैं कि सुबह प्रयागराज संगम से 6:00 बजे छूटने वाली ट्रेन 9:15 बजे जौनपुर पहुंचने वाली ट्रेन को तत्काल चालू किया जाए और चलती रेल अर्थव्यवस्था में चार चांद लगाए अन्यथा रेलयात्री करो या मरो पर उतरे हैं किसी भी क्षण भयंकर रेल हादसा हो सकता है या तो रेल पलट सकती है या रेल यात्री ट्रेन के आगे कुचल सकते हैं मीडिया के हवाले से यह खबर दी जा रही है श्री मान डीआरएम जीएम उत्तर रेलवे जिलाधिकारी महोदय जौनपुर रेल मंत्री महोदय रेल के समस्त अधिकारियों से अनुनय विनय है की तत्काल सुबह 6 बजे प्रयागराज संगम से जौनपुर ट्रेन को चलाएं।
