देखिए आलू के पराठे मांगने पर पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिल पति का कर डाला कत्ल, हिरासत में कातिल पत्नी

पति ने खाने में मांगे पत्नी से आलू के पराठे,तो पत्नी ने कर डाला बहन और जीजा के साथ मिलकर पति का कत्ल
अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के नगला मसानी निवासी युवक लक्ष्मण को अपनी पत्नी से खाने के लिए आलू का पराठा मांगने की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि मजदूरी करने के बाद जब लक्ष्मण अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से खाने में आलू का पराठा मांग लिए थे।लेकिन जब तक पत्नी कुछ खाना बना चुकी थी। पति द्वारा खाने में आलू के पराठे मांगने की इसी बात पर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी बहन के घर चली गई।तो पति लक्ष्मण भी अपनी पत्नी के पीछे पीछे अपनी साली के ससुराल जा पहुंचा। जहां दोनों पति पत्नी में आलू के पराठ खाने में मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद आलू के पराठे को लेकर झगड़ा हुआ। साली के घर दोनों पति-पत्नी में हुए झगड़े के बाद घर से गए युवक की लाश देर रात बरौला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने पत्नी व मृत युवक के साली-साढ़ू पर हत्या कर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर बखेड़ा खड़ा कर दिया।इस दौरान कई बार पुलिस की परिजनों से नोकझोंक भी हो गई। पत्नी से आलू के पराठे खाने में मांगने वाले पति लक्ष्मण की मौत के बाद उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के नगला मसानी निवासी 24 वर्षीय मजदूर युवक लक्ष्मण पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। देर शाम लक्ष्मण मजदूरी करने के बाद अपने घर वापस लौटा था पति के लौटने से पहले पत्नी घर में कुछ खाना बना चुकी थी। तभी पति लक्ष्मण ने अपनी पत्नी से खाने में आलू के पराठे मांग लिए, पति द्वारा पत्नी से आने में आलू के पराठे मांगने की इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया ओर पराठे को लेकर दोनों पति पत्नी में ऐसी तनातनी हुई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। इस दौरान पत्नी पास के ही मोहल्ला कुंजलपुर में रहने वाले अपने बहन-जीजा के घर चली गई। जिसके कुछ देर बाद उसका पति लक्ष्मण भी अपनी पत्नी के पीछे पीछे साली के ससुराल जा पहुंचा और वहां भी दोनों में पराठे की बात को लेकर विवाद हुआ ओर दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़े के बाद लक्ष्मण अपनी साली के ससुराल से चला गया। लेकिन घर नहीं लौटा। उसके बाद देर रात लक्ष्मण की लाश कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र में बरौला पुल के पास ट्रैक पर पड़ी हुई मिली। रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां सुबह लाश की पहचान दिल्ली गेट क्षेत्र के नगला मसानी निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई तो परिजन भी पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तक युवक के भाई वीरेंद्र ने आलू के पराठ को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की बात पुलिस को बताई।पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जब मृतक युवक लक्ष्मण की लाश उसके घर पहुंची तो मृतक के परिजनों ने कार्रवाई के लिए खैर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसे लेकर घंटों तनाव जैसे हालात रहे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें मुकदमा व कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। देर रात मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक पति लक्ष्मण की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। पत्नी से आलू के पराठे खाने में मांगने वाले पति लक्ष्मण की मौत के बाद उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की अब तक की जांच में दंपती विवाद में ट्रेन के आगे कूदककर आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिवार की मांग व जिद के चलते तीनों पर हत्या दर्ज कर जांच की जा रही है। पत्नी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। जो सच होगा, वही तय होगा। किसी को निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा।
