February 21, 2026

सहकारी गन्ना विकास समितियों के कार्मिकों के लिए खुशखबरी

Share

सहकारी गन्ना विकास समितियों के कार्मिकों के लिए खुशखबरी
प्रदेश की गन्ना समितियों में कार्यरत कार्मिकों का बढ़ा डी.ए.।
जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी बढ़े हुये डी.ए. की किस्त होगी लागू।

           जौनपुर 09 दिसम्बर 2022 (सू0वि0) –  उप गन्ना आयुक्त/जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि आयुक्त, गन्ना एवं चीनी/निबन्धक, सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समितियाँ उ.प्र. द्वारा प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं प्राधिकरणों में कार्यरत कार्मिकों के आर्थिक हितों में अभिवृद्धि करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए गन्ना समितियों के साथ-साथ जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी बढ़ा हुआ डी.ए. स्वीकृत कर दिया गया है।
  डी.ए. कर्मचारियों को मंहगाई को ध्यान में रखते हुए उनके खर्चां को सहन करने में मदद करने के लिए दिया जाता है। आर्थिक रूप से मजबूत सातवें वेतनमान की समितियों के साथ-साथ छठे एवं पंचम वेतनमान की गन्ना समितियों एवं जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी बढ़े हुए डी.ए. की स्वीकृति प्रदान की गई है।
             कार्मिकों से अपेक्षा है कि वह विभाग की विश्वसनीयता अक्षुण्य रखने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूर्ण मनोयोग से अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें साथ ही अपनी संस्था को और अधिक मज़बूत बनाने हेतु सदैव प्रयासरत रहें।

About Author