पुलिस टीम ने बकरियों की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पांच बकरियाँ बरामद

IMG-20221208-WA0018
Share


थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने बकरियों की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पांच बकरियाँ बरामद-
अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 बकरी चोरों को गिरफ्तार किया गया, जो थाना सरायख्वाजा के मु0अ0स0-381/22 धारा-379/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर में वाछिंत है। अभियुक्तों द्वारा 07.12.2022 को समय 19.35 बजे पोटरिया पुल गभीरन जाने वाले रोड से चोरी गयी 5 बकरीयो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को आज दिनांक 08.12.2022 को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक इतिहास-
1.नौशाद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी पोटरिया थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
1.मु0अस0-041/20 धारा-3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0स0-169/20 धारा-3(1) उ0प्र0गैगेस्टर अधिनियम थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0स0-381/22 धारा-379/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.अब्दुल कलाम पुत्र रफीक निवासी शेखअसरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0स0- 381/22 धारा 379/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.चोरी गयी 05 बकरी
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.का0 अनुज शुक्ला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 विनोद प्रजापति थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.का0 संदीप पटेल थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।