आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर द्वारा पार्टी कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया

जौनपुर –
दिनांक 7 दिसम्बर को दिल्ली एमसीडी (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर द्वारा पार्टी कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोग शामिल हुए जिसके पश्चात दिल्ली एमसीडी चुनाव की जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े जश्न के साथ मिठाइयां बांटी गई और एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं के संदेश दिए गए। पार्टी कार्यालय पर बहुत ही खुशी का माहौल देखने को मिला।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अनुराग मणि त्रिपाठी, काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप तिवारी, scst प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विशाल यादव,जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि, विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान, विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष कचगांव सुनील शर्मा, योगेंद्र यादव, संतोष यादव, scst प्रकोष्ठ जिला सचिव इत्यादि लोग उपस्थित हुए।
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरह दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीतकर भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट शासन को खत्म किया और अब दिल्ली की साफ सफाई बहुत ही अच्छी तरह से होगी, ठीक उसी तरह आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी आगामी नगर निकाय, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगी।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी 371 विधानसभा जफराबाद के निवासी, आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा दिया गया।
