February 21, 2026

डीएम ने केराकत के ग्राम पंचायत हुरहुरि में हर घर जल नल योजना के तहत कराए जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण  किया

Share

जौनपुर –  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकास खण्ड केराकत के ग्राम पंचायत हुरहुरि में हर घर जल नल योजना के तहत कराए जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण  किया।  

      निरीक्षण में पाया कि मौके पर बोरवेल का कार्य चल रहा था जिस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था एफकान के मैनेजर शैलेश पटेल को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। ग्राम पंचायत में 509 कनेक्शन देने हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी घर छूटने न पाए। 

        इस अवसर पर सीनियर इंजीनियर रजनीश ऋषभ मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author