ब्लॉक अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी डोभी के बहन के विवाह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जनप्रतिनिधियों का लगा रहा तांता

ब्लॉक अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी डोभी के बहन के विवाह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जनप्रतिनिधियों का लगा रहा तांता
जौनपुर चन्दवक।
डोभी क्षेत्र हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु रघुवंशी के बहन की विवाह कार्यक्रम उनके तरांव गांव स्थित पैतृक आवास पर बेहद हर्षउल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ।विवाह कार्यक्रम में सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं दूर-दूर के प्रतिष्ठित रिश्तेदारों मित्र गणों एवं जनमानस का भीड़ देखने को मिला। विवाह कार्यक्रम में लोक सभा मछलीशहर सांसद माननीय बीपी सरोज जी, विधानसभा केराकत विधायक माननीय दिनेश चौधरी जी, जिलामंत्री महेंद्र प्रजापति जी, ब्लाक प्रमुख डोभी अजय प्रकाश उर्फ केडी सिंह जी, मंडल बजरंगनगर किसान मोर्चा अध्यक्ष समाजसेवी संदीप प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह जी, मंडल अध्यक्ष डोभी संजय पांडे जी, बीना सिंह मंडल उपाध्यक्ष, विशाल सिंह विकास जिला उपाध्यक्ष, विशाल सिंह सन्नी जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी, रोहित सिंह केराकत ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह, पिंटू सिंह आदि लोग रहे।
