February 21, 2026

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का जल्द होगा चयन , श्याम बहादुर

Share

निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ समाजवादी पार्टी करेगी जोर आजमाइश

जौनपुर ।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ।
बैठक को संम्बोधित करते हुए पाल ने कहा कि नगरपालिका /नगर पंचायत चुनाव का आरक्षण जल्द आने वाला है। और वार्ड का आरक्षण आ गया है, जो भी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता नेता वार्ड या नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाह रहें हैं।
वो अपना आवेदन फार्म जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लेकर उसे भर कर जमा कर दें। जिससे सभी आवेदकों का आवेदन जिला संचालन समिति के सामने प्रस्तुत कर कैंडिडेटओं के चयन पर विचार किया जा सके। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए सबसे पहले आपलोग अपना वोटर लिस्ट चेक करले और अभी भी बचें हुए नामों को जोड़ने का काम करें वहीं वोटर लिस्ट को आखिरी वक्त तक निगरानी करते रहे है। क्योंकि भाजपा का सबसे मजबूत ऐजेन्डा यही है कि अधिक से अधिक मेन मौके पर समाजवादी विचारधारा के वोटों को कटवाना रहता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप सभी भली भांति जानते है। इसलिए इस नारे के साथ सब लोग लग जाईये कि अपने वोटों का करो बचाव भ्रष्टाचार से पावों निजात।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, रुक्सार अहमद, अनवारुल गुड्डू,गजराज यादव,रियाज आलम,आरीफ हबीब,कमालुद्दीन असारी,डां शरफराज,कमाल हासमी,गप्पू मौर्या,शेखू खाँ,भानु प्रताप मौर्या, सुभाष पाल,सोनी यादव,आसिफ शाह,अमजद अली,आदि संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया ।

About Author