February 21, 2026

क्षयरोग और डेंगू बुखार के प्रति ठाकुरबाड़ी की टीम ने किया जागरूक

Share

कार्यक्रम
-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताया
-हर माह की 15 तारीख को मनाए जाने वाले टीबी दिवस का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

जौनपुर, 28 नवम्बर 2022। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह के निर्देश के तहत ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की सांस्कृतिक टीम ने बदलापुर क्षेत्र के गांवों में क्षयरोग तथा डेंगू बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया। संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इन बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के संबंध में लोगों को जानकारी दी। संस्था की ओर से हर माह की 15 तारीख को टीबी दिवस मनाया जाता है जिसके बारे मे भी जानकारी देकर सभी को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डेंगू के कारक एडीज मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़़काव, साफ-सफाई, मच्छरों के काटने से बचाव के लिए क्रीम, स्प्रे, गूगल का धुआं, मच्छरदानी का प्रयोग करने जैसी जरूरी जानकारी दी।
समिति की टीम ने बछुआर, बर्रैया, मिश्रौली, कवेली में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम में बछुआर में जगदम्बा मिश्र, बर्रैया में जय जय राम कनौजिया, मिश्रौली में पूर्व प्रधान गंगा दुबे सहित विभिन्न गांवों में प्रधानों ने सहयोग किया l संस्था की तरफ से लालमणि मिश्र, सत्यजीत मौर्य के साथ म्यूजिकल टीम में वीरेंद्र गौतम, शम्भूलाल, उमाशंकर ने भागीदारी निभाई।

About Author