Jaunpur news शेरकोट में पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क
शेरकोट में पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क
बूथ अध्यक्ष दौलत पाल, राहुल प्रजापति और परविंदर चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर हुई चर्चा, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
रिपोर्टर दीपक शुक्ला
बिजनौर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत 29 नवंबर 2026 को पूर्व जिलाधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने ऐतिहासिक कस्बा शेरकोट का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों से मुलाकात की। शेरकोट पहुंचने पर जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शेरकोट कस्बे में श्री अचल चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। अचल चौहान एवं अतुल चौहान ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संजय गहलौत, कामेश्वर राजपूत, अमित रोहिल्ला, शूरवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बूथ अध्यक्षों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष चर्चा
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष दौलत पाल, राहुल प्रजापति एवं परविंदर चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र नागरिकों के नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बबली, सिकंदर रवी, नईम अहमद, जीशान अहमद, परवेज बख्शी, अब्दुल हक, कपिल अहमद, सुरेश राणा, पुनीत वर्मा, दिनेश वर्मा, आदेश, ब्रह्मपाल सिंह, आनंद चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उपरांत अचल चौहान द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। डॉ. सिंह ने आयोजकों के आत्मीय स्वागत, सम्मान और सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
माता देवी मंदिर में दर्शन, संत रविदास और बाबा साहब को किया नमन
जनसंपर्क अभियान के क्रम में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने शेरकोट स्थित माता देवी के भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भगवान शिव के चरणों में नमन किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में माल्यार्पण किया तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
परवेज बख्शी के कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
इसके बाद डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता परवेज बख्शी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रेरणा से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को भी विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने, लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की।
डॉ. सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, एकजुटता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
शेरकोट में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को अत्यंत सार्थक और महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सभी आयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौहान, संजय गहलोत, अचल चौहान, अतुल चौहान, यशपाल सैनी, सतपाल पहलवान, सत्य, प्रदीप शर्मा, आशीष सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
