अखिल विश्व कल्याणकारी 121 कुंडली श्री भगवान अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 28 नवंबर को हुआ

सिरकोनी विकासखंड के अंतर्गत गोपीपुर गांव में राम जानकी मंदिर बसावंतरा बगीचे में बुढ़वा बाबा अखिल विश्व कल्याणकारी 121 कुंडली श्री भगवान अति रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 28 नवंबर को हुआ। पहले दिन कलश यात्रा हुआ जिसमें महिलाएं व बच्चियों ने क्षेत्र के धनेजा, सलखापुर, विशुनपुर व गोपीपुर के गांव में पद यात्रा किया। लोगों के जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक करता व संरक्षक राम जानकी मंदिर मठाधीश बजरंग दास त्यागी व अयोध्या से आए ओम सूरी ने बताया कि यह 121 कुंडली महायज्ञ 11दिन तक आयोजित किया गया है। ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह ने बताया की यज्ञ के साथ-साथ श्री राम कथा व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया है और लोगों से आह्वान किया है कि ज्यादा ज्यादा लोग आकर इस यज्ञ में अपना पूर्णाहुति करें पूर्ण के भागी बने।अवसर पर रविंद्र बहादुर सिंह पप्पू, संतोष सिंह दादा, अमित सिंह,जय नाथ सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, रजनीश चौबे, इंद्रेश चौबे गायक राजेश चौबे,जगदीश सिंह आर्मी,विपिन सिंह पिंटू, प्रधान संजय सिंह, प्रधान सुनील निषाद, धीरज सिंह, अनुज सिंह, धर्मराज सिंह, अध्यापक राकेश सिंह,भीम यादव, संजय यादव, सोमनाथ यादव, शैलेश यादव, राम पलट यादव, विनोद, राजभर अजय सिंह, शुभम राजभर, विपिन राजभर,बुधीपत सिंह,आदेश सिंह,इंद्र प्रकाश सिंह,सूर्यभान सिंह,रोहित सिंह, छोटेलाल मास्टर, वीरेंद्र सिंह,अनिल सिंह, टोनु सिंह, विशाल सिंह जैकी, दीपक सिंह बीटीसी, हरिश्चंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह,सतपाल सिंह,सत्य पाल सिंह, अजय सिंह कोटेदार, हरीकेश सिंह,पप्पू महाजन मनोज सिंह, संजू गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता व शोभनाथ सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह जुगनू ने किया।
