February 21, 2026

समाजसेवी का जन्मदिन मनाया गया

Share

जौनपुर चन्दवक।

डोभी क्षेत्र के बहुचर्चित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप प्रजापति का जन्मदिन उनके पैतृक आवास पर मनाया गया। उनके जन्मदिन पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाजसेवी का माल्यार्पण कर बूंदी के लड्डू खिलाते हुए उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। मंच के संयोजक श्री बबलू पाल जी समेत काफी लोगों ने समाज से जुड़े उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा ऐसे ही समाज में निरंतर बने रहने एवं जन सेवा हेतु तत्पर रहने के शुभ आशीष के साथ दीर्घायु होने की मंगल कामना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संदीप जी ने कहा कि वह सनातनी हैं वे अवतरण दिवस केक काटकर नहीं बल्कि बूंदी के लड्डू खिला खा कर मनाएंगे जो हमें एकता का संदेश देता है। हिंदू वाहिनी डोभी अध्यक्ष हिमांशु रघुवंशी जी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें अंग वस्त्र से सुशोभित कर श्री राम दरबार का चित्र भेंट किया। उनके जन्मदिन पर उनकी माता ने उनकी आरती उतारकर तिलक लगाते हुए शुभाशीष दी। समाजसेवी संदीप ने अपने प्रिय साथियों एवं आदरणीय जनों के बीच कहा कि उन्हें आप सभी के द्वारा समाज सेवा के कार्यों में बल मिलता है उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Author