पत्रकार के पिता के निधन पर पत्रकारों में दौड़ी शोक की लहर

IMG-20221114-WA0021
Share

केराकत जौनपुर

स्थानीय क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सीन्यूज केराकत तहसील प्रभारी प्रवीन कुमार के पिता अशोक कुमार 64 वर्ष का दिल्ली स्थित पंत अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गौरतलब है कि प्रवीन अपने पिता अशोक कुमार को किडनी व लंग्स की बीमारी के उपचार के लिये एक माह से दिल्ली में भर्ती कराये थे। सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे ब्रेन हैमरेज हो जाने से अशोक कुमार की मृत्यु हो गयी। निधन की सूचना मिलने से पत्रकार संघ केराकत के कार्यालय में शोक बैठक कर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित सिंह, आरिफ अंसारी, फिरोज अंसारी, नरायन सेठ राही, दिलीप विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, दीपनरायण सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह,अवनीश वर्मा, अरविन्द यादव, विनोद कुमार, अनूप शुक्ला, रामदास यादव सपन शुक्ला, पंकज सिंह, के तमाम लोग उपस्थित रहे।