बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर संबद्ध: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर

बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा), प्रयागराज के पत्रांक: डिग्री विकास/33993/2022-23, दिनांक 7 नवंबर 2022 के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य विषय सड़क सुरक्षा: जीवन रक्षा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अंजू गौतम-प्रथम, आंशू यादव-द्वितीय, काजल निषाद-तृतीय स्थान पर, पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि सरोज-प्रथम, प्रियंका विश्वकर्मा -द्वितीय एवं मरियम खान तृतीय स्थान पर,क्विज प्रतियोगिता में अंजू कश्यप-प्रथम, शिवम सिंह-द्वितीय, श्रेया मौर्या-तृतीय स्थान पर विजेता रही। विजेता प्रतिभागी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 210 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण अल्केश्वरी सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, भूगोल; डॉ बृजेश मिश्र, एसोसिएट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र; डॉ संजय नारायण सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा; श्री जगत नारायण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान; श्रीकृष्ण सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र ने इस कार्यक्रम में गंभीर मुद्दों पर अपने विचार रखें। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक प्रकाश चंद्र कसेरा, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
