February 21, 2026

मंच से गायब हुआ मंत्री का मोबाइल

Share

जौनपुर) जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पधारे खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव का मोबाइल ही किसी ने पार कर दिया। मंत्री जी कार्यक्रम के संबोधन के बाद मंच से नीचे आए तो उन्हें अचानक याद आया कि मोबाइल तो मंच पर ही छूट गया। इसके बाद उन्होंने मंच पर मोबाइल लेने एक सहयोगी को भेजा तो वहां से मोबाइल किसी ने गायब कर दिया था। काफी पूछताछ के बाद भी उनके मोबाइल का पता नहीं चल सका।

About Author