संगठन की मजबूती आज की सबसे बड़ी जरूरत है, राजेश सिंह

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर
संस्थापक को किया याद
जौनपुर ।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 60 व स्थापना दिवस समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया।
संस्था के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। बाद में संस्था के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर तहसील के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संस्था की स्थापना के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
जिलाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया । कहा किसी भी संगठन की जान उसके अपने लोग और पदाधिकारियों की एकजुटता ही होती है।
जिसके दम पर प्रदेश और केंद्र सरकार से संगठन की हर मांगों को जरूरत के अनुरूप मानने के लिये विवश किया जा सकता है।
जिला मंत्री जयशंकर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लेखपाल सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और गांव के छोटे-मोटे विवाद को अच्छे तरीके से निस्तारित करने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। लेकिन संगठन की तमाम मांगों को प्रदेश सरकार मानने के बजाय उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जिससे संगठन की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री अनुराग सिंह ने किया ।
कृष्णानंद पांडेय ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
इस मौके पर बलवंत सिंह, विजय श्रीवास्तव, संजीत सिंह विक्रांत चौहान,
राजेश सिंह , रोहित श्रीवास्तव, विनय दुबे,
हरिकेश विश्वकर्मा अन्य उपस्थित रहे।
