मनबढ़ युवको ने कोचिंग से घर लौटते समय छात्रा से कर रहे थे छेड़खानी

छेड़खानी को लेकर दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुई थी मारपीट |
सुरेरी।
क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग से घर लौटते समय कुछ मनबढ़ युवक छात्रा से छेड़खानी कर रहे थे | छात्रा के परिजनों ने रविवार को सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर देकर कीये शिकायत उक्त छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों में 2 दिन पूर्व हुई थी मारपीट शिकायत पर सुरेरी पुलिस मामले की जांच में जुटी गई ।
जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित छात्रा के पिता ने सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री इंटर की छात्रा जो घर से कुछ दूर कोचिंग करने के लिए जाती है कोचिंग से घर लौटते समय रास्ते में कुछ मनबढ़ युवक छात्रा से छेड़खानी कर रहे थे | जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की विरोध करने पर दो दिन पूर्व मनबढ़ युवक व छात्रा के परिजनों के बीच मारपीट हुई थी । जिसके बावजूद भी मनबढ़ युवक युक्त छात्रा को इंस्ट्राग्राम पर मैसेज करने लगा जिसको लेकर दोनों पक्षों में अब भी तनाव बना हुआ है । जिसकी शिकायत छात्रा के पिता ने रविवार की दोपहर सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर देकर किया । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है
