August 18, 2026

जवाहरलाल नेहरू को देश आज कर रहा याद

Share

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देश आज याद कर रहा है। देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें नमन किया। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शांतिवन में भी जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’

About Author