Jaunpur news 7 साल की बच्ची आराध्या सिंह ने अंश हनुमान फिल्म के भक्ति गीत पर बटोरी वाहवाही
7 साल की बच्ची आराध्या सिंह ने अंश हनुमान फिल्म के भक्ति गीत पर बटोरी वाहवाही
जौनपुर। छठ महोत्सव के मंच पर जब 7 साल की बच्ची आराध्या सिंह ने अंश हनुमान फिल्म के भक्ति गीत जब जिद पर आ गई पार्वती……… गाया तो अतिथियों और श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उसका उत्साह वर्धन किया। इसी कड़ी में पवन सिंह का छठ गीत जोड़े जोड़े घटवा……. पर खूब वाहवाही बटोरी।
आराध्या ने राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी……….सुनाना शुरू किया तो राज्यसभा सांसद विद्या सागर सोनकर, वाइस चांसलर प्रो आर एन त्रिपाठी समेत सभी अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर बच्ची को सम्मानित किया।
