Jaunpur news टीचर्स सेल्फ केयर टीम की नेक पहल
टीचर्स सेल्फ केयर टीम की नेक पहल
दिवंगत साथी के परिजन को देगी 50 लाख रूपये
जौनपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला सहित ब्लाक टीम बक्शा द्वारा कम्पोजिट विद्यालय विशेषरपुर में कार्यरत रहे शिक्षक साथी विनय उपाध्याय के निधन पर नेक एवं ऐतिहासिक कार्य किया गया जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है।
बता दें कि श्री उपाध्याय मूल निवासी सवंसा के हैं लेकिन नगर के लाइन बाजार में रहते हैं जहां स्थित श्री उपाध्याय के आवास पर पहुंची टीम ने शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त किया। साथ ही दुःख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में श्री उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा गया कि दिवंगत साथी के परिजन को लगभग 50 लाख का आर्थिक सहयोग दिया जायेगा। बता दें कि श्री उपाध्याय अपने पीछे दो मासूम बेटी छोड़ गये हैं।
उक्त अवसर पर लाल साहब यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक बक्सा, समाजसेवी ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक समाजवादी कुटिया, जिला प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश राव, जिला सह संयोजक राधेश्याम, जिला सह संयोजक अनिल गौतम, जिला सह संयोजक आशीष लोहिया, ब्लाक संयोजक बक्सा अजय यादव, भारत लाल बरनवाल, अरुण प्रकाश यादव, मनोज कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
