Jaunpur news मनबढ़ों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
मनबढ़ों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।लाईनबाजार के कुड़वां परियावा गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात को खाना खाकर टहलते समय मनबढ़ों ने पीट कर घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
उक्त गांव निवासी त्रिलोचन गौतम पुत्र कमला गौतम शुक्रवार की रात वह खाना खाकर टहल रहा था तभी गांव के ही रोहित गौतम, अर्जुन गौतम, चन्दन गौतम ने पुराने झगड़े को लेकर गाली देने लगे।जव वह विरोध करने लगा तब वह लोग मारने पीटने लगे। थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि त्रिलोचन की तहरीर पर तीन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
