Jaunpur news बुजुर्ग से बैंक परिसर में हुई 50 हजार की चोरी के घटना का हुआ पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

IMG-20261024-WA0008
Share

बुजुर्ग से बैंक परिसर में हुई 50 हजार की चोरी के घटना का हुआ पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के बेलाव घाट के पास सखोई तिराहे से पुलिस ने रविवार की देर शाम को कबुलपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा के अंदर बुजुर्ग की 50 हजार की हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया।घटना में शामिल तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।इसके साथ ही चोरी के 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिया।
ज्ञात हो 12 नबम्बर को जलालपुर क्षेत्र के नीलकंठ पुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान बैंक की उक्त शाखा में जाकर अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले।उसके बाद वही पर गिनकर अपनी पेंट की जेब मे रख लिये।उसके बाद बैंक में लगे पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन पर जाकर अपना पासबुक प्रिंट करने गए।उसी दौरान उनका ध्यान भटकाकर दो महिलाओं ने उनके जेब से पैसा निकाल लिया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए मामले के खोजबीन में लग गया।मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे मय फोर्स उक्त तिराहे पर पहुंच गए।उन्होंने वहां से तीन महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से बैंक से चोरी किये गए 50 हजार रुपये बरामद किया।गिरफ्तार किये गए सुनील कुमार पुत्र सुखराम तथा उसकी पत्नी संगीता निवासी मेघियापार थानां सिंधौरा वाराणसी,जितेंद्र कुमार पुत्र दलसिंगार व उसकी पत्नी रीता देवी निवासी मरचवारे थानां ज्ञानपुर भदोही,तथा निर्जला पत्नी नन्हे निवासी रामपुर थानां रामगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि पूछताछ में कि बैंक में चोरी के दौरान रीता तथा निर्जला ने चोरी की घटना को कारित किया था।बाकी सभी बाहर रैकी कर रहे थे।घटना को कारित करने की सारी व्यवस्था सुनील द्वारा की जाती है।यह गैंग शहर के भीतर या भीड़ वाले जगह पर पहुंच कर लोगो के खासकर वृद्धों के शरीर से सटकर उनका ध्यान भटका कर घटना को अंजाम देते थे।इसके अलावा ऑटो आदि में चैन स्नेचिंग भी किया जाता है।पुलिस द्वारा इन लोगो के पास से चार कूटरचित आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अखड़ो घाट तारकेश्वर राय,मुख्तार राम आदि रहे।