Jaunpur news पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के हौज तिराहे के पास मंगलवार की रात को पुलिस ने एक युवक को एक पिस्टल तथा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मय हमराहियों के उक्त स्थान पर पहुंच गए।थोड़ी देर बाद एक युवक आता हुआ दिखायी दिया।पुलिस ने उसे पकड़ लिया।उसके पास से तलाशी में एक पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक आकाश उर्फ कल्लू चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी मसूदपुर कबुलपुर थाना जलालपुर का निवासी है।पुलिस इसे काफी दिनों से तलाश रही थी।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि युवक को सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
