Jaunpur news मड़ियाहूं के तीन परिषदीय विद्यालयों को मिली स्मार्ट टीवी की सौगात, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

IMG-20261104-WA0016
Share

मड़ियाहूं के तीन परिषदीय विद्यालयों को मिली स्मार्ट टीवी की सौगात, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

बीएसए समीर ने किया स्मार्ट टीवी का लोकार्पण, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं

मड़ियाहूं, जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विकास खंड मड़ियाहूं के तीन परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए हैं। नई दिल्ली के सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप के तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब कामा प्लेस, दिल्ली के सहयोग से यह पहल की गई, जिससे सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर समीर ने स्मार्ट टीवी का लोकार्पण किया। उन्होंने बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने के महत्व से अवगत कराते हुए आधुनिक शिक्षण तकनीकों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, ग्राम प्रधान, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चे ऑडियो-वीडियो सामग्री, एनिमेशन और डिजिटल शिक्षण संसाधनों की मदद से कठिन विषयों को सरलता से समझ सकेंगे। इससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी तथा बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जिन विद्यालयों को स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालय बासदेवपट्टी, कंपोजिट विद्यालय रानीपट्टी और प्राथमिक विद्यालय अनापुर दशरथपुर शामिल हैं।

विद्यालय परिवार ने सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप, नई दिल्ली तथा रोटरी क्लब कामा प्लेस, दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण, गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध होंगे और उन्हें तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मड़ियाहूं के एआरपी शशिबदन उपाध्याय, संतोष दुबे, कृष्ण कुमार, अखिलेश यादव एवं विनीत सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।