Jaunpur news 6.86 लाख किसानों के खाते में जाएगी 24 वी किस्त
6.86 लाख किसानों के खाते में जाएगी 24 वी किस्त
जौनपुर – किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना लागू की है जिसमें हर पात्र किसान को एक वर्ष में तीन समान किस्तों में एक वर्ष में कुल छः हजार रुपये आर्थिक सहयोग प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त शुक्रवार को मा0 प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात से जारी की जाएगी जिसमें जनपद के 686146 किसानों के खाते में दो दो हजार रुपये की किस्त प्राप्त होगी, उप कृषि निदेशक डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग होगी जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों सहित 21 विकास खण्डों में लाइव स्ट्रीमिंग कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं जहा किसान पूर्वाह्न 10.00 बजें से प्रसारण देखेंगे, उन्होंने कहा कि जिले के 673490 किसानों को 23 वी किस्त प्राप्त हुई थी। अभियान चलाकर किसानों की भूमि सत्यापन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग कराया गया जिससे 24 वी किस्त में अतिरिक्त 12656 किसान आज लाभान्वित हो रहे है जो अभी तक योजना से वंचित थे। कार्यक्रम को जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार, 21 ब्लाकों के अतिरिक्त दोनों केवीके पर भी लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा किसानों को मा0 प्रधानमंत्री के उदबोधन सुनाने की व्यवस्था की गई है।
