Jaunpur news प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रामनाथ तिवारी की मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रामनाथ तिवारी की मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि।
पुत्र व पौत्र ने हवन कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।
जफराबाद।
जफराबाद थाना एवं धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित रामनाथ तिवारी की 19वीं पुण्यतिथि सोमवार की रात्रि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र पंडित विजय नारायण तिवारी एवं बड़े पौत्र ज्योतिषाचार्य पंडित विभूति नारायण तिवारी व परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके चित्र के समक्ष हवन कर पुष्प अर्पित किया और नमन किया।
परिवार के सदस्यों ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रामनाथ तिवारी के जीवन, उनके ज्योतिष ज्ञान और समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया। बताया गया कि पंडित रामनाथ तिवारी बहुत बड़े ज्योतिषी थे। दूर दूर से लोग उनसे ज्योतिषीय परामर्श लेने आते थे। उन्होंने जीवन भर लोगों को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया।
इस दौरान परिवार के सदस्यों ने उनके बताए गए आदर्शों और संस्कारों पर चलने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि के अवसर पर घर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
