Jaunpur news गोमती सई के संगम स्थल पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान,रामेश्वरम महादेव का किया दर्शन
गोमती सई के संगम स्थल पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान,रामेश्वरम महादेव का किया दर्शन
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर गांव में सई-गोमती नदी के संगम स्थल पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान करके रामेश्वरम महादेव का दर्शन पूजन किया।लोगो ने इस मौके पर अन्न तथा वस्त्र व धन दान भी दिया।भोर होते ही श्रद्धालुओं का संगम में स्नान करना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ती गई और दोपहर तक हजारों लोग यहां पहुंच चुके थे। मेले में पुरुषों ने मशहूर रेवड़ा खरीदा।जबकि महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदने में रुचि दिखाई। वही मेले में आये बच्चों ने खिलौनों को खरीदा।इसके अलावा बच्चो व महिलाओं ने झूलों व चरखों का आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।थानाप्रभारी शिवशंकर सिसोदिया सुरक्षा की दृष्टि से लगातार चक्रमण करते रहे।
