Jaunpur news पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम को भारत रत्न की मांग सपा प्रवक्ता ने उठाई
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम को भारत रत्न की मांग सपा प्रवक्ता ने उठाई
जौनपुर।
देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग सपा प्रवक्ता राकेश अहीर ने कर दिया। उन्होंने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का पार्थिव शरीर उनके घर तक का सम्मान पूर्वक पहुंचाने का बड़ा निर्णय लिया था। उक्त बातें प्रवक्ता राकेश अहीर ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह के चौथी पुण्यतिथि पर कही।
मुलायम सिंह का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समाजवाद, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संघर्ष, विचारों और जनसेवा के माध्यम से भारतीय राजनीति में अपना योगदान दिया। वह देश के लिए जीते रहे और जन संमाजस्य की राजनीति करते रहे।
राकेश अहीर ने कहा नेताजी रक्षा मंत्री रहते हुए शहीदों की पार्थिव शरीर घर भेजने का सराहनीय साहसिक निर्णय लिया। देश की सरहद को सुरक्षित रखा। समाज का पिछला इकाई में बैठा व्यक्ति कैसे मुख्य धारा में आगे आए उसकी लड़ाई निरंतर लड़े।
अहीर ने कहा नेताजी का हमेशा से मानना था कि किसान, जवान, व्यापारी और आधी आबादी महिला यही देश की रीढ है। इनके उत्थान से ही देश का उत्थान होगा।
