Jaunpur news एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर।

IMG-20261010-WA0031
Share

एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर।

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक।

जौनपुर।

एसएसपी डॉ. यश वीर सिंह के दिशा-निर्देश में शनिवार को महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि
टीम ने मुक्तेश्वर इंटर कॉलेज के सामने, हनुमान मंदिर और शनिदेव मंदिर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने मौजूद छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
एंटी रोमियो टीम ने सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
टीम ने अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस हर समय मदद के लिए तत्पर है।