Jaunpur news प्राइवेट डग्गामार वाहन से बच्चों को ले जाने वाले स्कूल प्रबंधक जाएंगे जेल, एडीएम
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
प्राइवेट डग्गामार वाहन से बच्चों को ले जाने वाले स्कूल प्रबंधक जाएंगे जेल, एडीएम
बिना फिटनेस, परमिट के चलने वाली गाड़ियों के संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
नियम तोड़ने वाले स्कूलों की समाप्त होगी मान्यता,
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देशन पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले भर के स्कूल संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
यहां मौजूद सभी स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्यों यह को जिला प्रशासन ने बहुत ही कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी स्कूल में बिना फिटनेस, परमिट, बीमा और बिना प्रदूषण के अगर कोई भी गाड़ी संचालित होते पाई गई तो संबंधित स्कूल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए विद्यालय की मान्यता भी निरस्त की जाएगी। छात्रों को लाने ले जाने वाले वाहन में महिला परिचारक, महिला शिक्षक की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया।
वाहन चालकों और स्कूल की व्यवस्था देख रहे लोगों के चरित्र का सत्यापन करते हुए उनके आंखों का भी प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
डीएम की अनुपस्थिति में बैठक ले रहे एडीएम प्रशासन ने शाहगंज, मडियाहू, केराकत व मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में चार दर्जन स्कूल संचालकों को काली सूची में डालते हुए चिन्हित किया है कि जो परिवहन विभाग के निर्देशों को पालन नहीं कर रहे हैं।
सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन अजीत सिंह, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र में दो दर्जन ऐसे विद्यालय हैं जहां जीप ,स्कॉर्पियो, प्राइवेट डग्गामार बस और स्कूल के मानक का पालन न करने वाली प्राइवेट अवैध गाड़ियों से स्कूली बच्चों को ले जाने और लाने का काम किया जा रहा है। ऐसे ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बहुत जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ समीर कुमार ने भी तहसील और ब्लॉक स्तर पर सभी स्कूल वाहन संचालकों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कड़ा निर्देश जारी किया।
परिवहन विभाग की तरफ से पीटीओ, वरिष्ठ कर्मी अजीत कुमार व अन्य विभाग की कर्मचारी मौजूद
बैठक में मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक सिंह, अजीत सिंह, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड अकैडमी, इन्द्रजीत सिंह मौर्य, समेत कई स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
बाक्स
बैठक में गैर हाजिर स्कूल संचालकों को किया गया चिन्हित
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूल वाहन संचालकों से जुड़ी महत्वपूर्ण इस बैठक में जिले भर के जिन स्कूलों के प्रबंधक , प्रधानाचार्य और उनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं आया था । इसे एडीएम प्रशासन ने बेहद ही गंभीरता से लिया है ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे सभी स्कूल संचालकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है।

