IMG-20260926-WA0032
Share

जौनपुर।
लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंगःशशांक सिंह रानू

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह और गरिमा के साथ कौशल त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनायागया । संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने दवाओं के तर्कसंगत एवं उचित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मरीजों को दवाओं की सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से सेवन के संबंध में उचित परामर्श देना फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह और विष्णु सहाय ने संयुक्त रूप से कहा की फार्मासिस्टो को अपने ज्ञान और व्यावसायिक कौशल का उपयोग समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष और फार्मासिस्ट कौशल त्रिपाठी ने कहा की एंटीबायोटिक प्रतिरोध के बढ़ते खतरे से बचने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं गलत उपयोग भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है।
सम्मानित होने वाले फार्मासिस्ट अरविन्द सिंह, आशुतोष पाठक, विनय सिंह, उपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप फार्मासिस्टों का ज्ञान,कौशल और व्यावसायिक क्षमता के स्तर पर सशक्त होना आवश्यक है। इसके बाद सभी लोगो ने अंगवस्त्रम,मोती की माला, स्मृति चिन्ह आदि उपहार देकर फार्मासिस्टो का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन सचिव हफ़ीज़ शाह और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया इस मौके पर ऋतू त्रिपाठी, रोशनी, आघाद कोषाध्यक्ष डॉ चंदन नाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।