Jaunpur news अधिवक्ता के ऊपर जान से करने का दंबगों द्वारा किया गया प्रयास
अधिवक्ता के ऊपर जान से करने का दंबगों द्वारा किया गया प्रयास
घर में घुसकर अधिवक्ता के परिवार को दिया गाली व धमकी
खुटहन
खुटहन क्षेत्र के अंतर्गत इमामपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता सुजीत वर्मा के ऊपर हाकी डंडा लेकर जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला करने का किया गया प्रयास लेकिन अधिवक्ता ने जान बचाकर एक दुकान में घुसकर अंदर से ताला बंद कर लिया तो दबंग संदीप सोनी, संजीव उर्फ संजू व रिशु उर्फ शैलेश पुत्रगढ़ छंगन लाल , छंगन लाल पुत्र राम पलट के द्वारा घर में घुस कर अधिवक्ता की पत्नी को अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा लोगों ने आकर बीच बचाव किया तत्काल दुकान के अंदर से इसकी सूचना अधिवक्ता द्वारा अध्यक्ष थाना खुटहन ,100नंबर पुलिस व दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष व मंत्री को दिया तब जाकर पुलिस के आने के बाद किसी तरह अधिवक्ता का जान बचा। अधिवक्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष खुटहन को दिया है इस घटना के दो-तीन दिन पहले भी दबंग संदीप द्वारा अधिवक्ता के विद्यालय में किया गया था हंगामा। इसके संबंध में समाचार लिखने तक थाना खुटहन द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। थाना खुटहन ने बताया कि जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
