IMG-20260926-WA0009
Share

सड़क पर पेड़ गिरने से मछलीशहर बरईपार रोड़ पर आवागमन बिल्कुल ठप

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मछलीशहर से बरईपार जाने वाली सड़क पर कौरहा गांव में रात में पेड़ गिर जाने से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया है जिससे राहगीरों को वापस लौटकर वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ रहा है। बताते चलें कि मछलीशहर बरईपार रोड़ काफी व्यस्त सड़क है तथा इस समय सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।