Jaunpur news बैंकों की 3 दिन की हड़ताल से पहले ग्राहकों को क्या-क्या सलाह दी गई है?
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
बैंकों की 3 दिन की हड़ताल से पहले ग्राहकों को क्या-क्या सलाह दी गई है?
बैंकिंग हड़ताल का जनता और कारोबारियों पर नहीं पड़ेगा तनिक भी असर, संतोष कुमार
बीसी प्वाइंट व एटीएम में पर्याप्त धन कराया गया उपलब्ध, अपनी तैयारियों से रूबरू हुए क्षेत्रीय प्रमुख
जौनपुर। बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित देश व्यापी हड़ताल और धरना प्रदर्शन के मद्देनजर जिले के राष्ट्रीय कृत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उन्होंने जनता को इस दौरान आने वाली दिक्कतों से रूबरू कराने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अपनी तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया।
पत्रकार वार्ता के दौरान विशेष तौर पर उपस्थित
क्षेत्र प्रमुख उत्तर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया संतोष कुमार ने बताया कि बैंकिंग प्रबंधन हड़ताल से होने वाली हर समस्याओं का समुचित निदान कर लिया है ।
बैंक की कुछ शाखाएं भी खुलने की उम्मीद है
बीसी प्वाइंट और एटीएम में पर्याप्त धन उपलब्ध करा दिया गया है । बावजूद इसके किसी को भी किसी प्रकार से वित्तीय लेनदेन में कोई समस्या आती है तो उसका भी समुचित निदान करने की हर संभव व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि बैंकिंग संस्था से जुड़े तमाम संगठनों की मांग है कि बैंकिंग सेवा पांच दिवसीय घोषित किया जाये और अन्य मांग भी विचारणीय है।
प्रमुख मांग बैंक की पंच-दिवसीय कार्यकाल निर्धारण का है ।
जिसके सापेक्ष प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए बैंक ने ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव पर हर संभव अपनी तैयारियां तेज कर लिया है ।
इस अवसर पर एल डीएम सहित मुख्य प्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने भी उपस्थित पत्रकारों के समक्ष जनता से जुड़े मामले पर बहुत ही विस्तार से लोगों को जागरूक किया।
उधर देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने भी एक बयान जारी करके अपने ग्राहकों को ये एडवाइजरी जारी किया है ।
इसमें बताया है कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लीकेशन्स और यूपीआई फैसिलिटी सामान्य तरीके से जारी रहेंगी।
हड़ताल से पहले ग्राहकों को क्या-क्या सलाह दी गई है?
जौनपुर।
बताते चले कि आप भी बैंक जाकर अपने फाइनेंशियल काम कराते हैं तो इस खबर को जानना आपके लिए जरूरी हो सकता है. 28 सितंबर से देश में बैंकों की हड़ताल शुरू होने वाली है और इस देशव्यापी हड़ताल से कई सारे वित्तीय कामों पर खासा असर देखा जा सकता है. इसी बैंक स्ट्राइक को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. अभी तक एसबीआई, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं.
बाक्स
बैंकिंग हड़ताल का दिखेगा असर
जौनपुर। बैंकों की ये हड़ताल वैसे तो 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक जारी रहेगी लेकिन 26 सितंबर को सितंबर का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बैंक रहेंगे। वहीं 27 सितंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में लगातार 5 दिन की बैंकों की हड़ताल से फाइनेंशियल कार्य के लिए ग्राहकों और संस्थानों को इंतजार करना पड़ेगा।
