IMG-20260924-WA0039
Share

स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, एकता और व्यापारिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प
अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा व अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने लिया शपथ
शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवगठित नेतृत्व का स्वागत किया। मंच से “जय नरहरी” और “सोनार एकता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
समारोह की मुख्य अतिथि रवि सर्राफ जी
राष्ट्रीय चेयरमैन
स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान व भाजपा प्रदेश मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश की ज्योति सोनी रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। समाज की तरक्की के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता आवश्यक है।
समारोह में मौजूद रहे ये गणमान्य
समारोह में विशिष्ट अतिथि सरिता सर्राफ प्रदेश अध्यक्ष भारतीय स्वर्णकार सेवा संस्थान, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार संस्था, , वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ, जिला अध्यक्ष अमर जौहरी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ,तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल शाहगंज प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा विधानसभा प्रभारी भदोही, संदीप सोनी नगर पालिका परिषद प्रत्याशी जाफराबाद, अनुराग सेठ , महेंद्र सेठ जिला प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन, राज कुमार सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष,विनोद सोनी प्रदेश मंत्री रहे। अतिथि अनिल सोनी, गिरिजेश आर्य,एएसपी शाहगंज विनिश अंसारी , राजेश मंत्री, साजन सेठ, तपन सोनी, धनंजय सोनी, सुजीत वर्मा एडवोकेट दीवानी न्यायालय जौनपुर जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन,अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल विरेन्द्र सोनी सिंह, कोतवाली शाहगंज प्रभारी फरीदिया, समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर किया गया।
स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी
शपथ ग्रहण समारोह में स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
अध्यक्ष – सचिन कुमार वर्मा, महासचिव – चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष – अनुज सेठ और सचिव – रवि आर्य बनाए गए।
उपाध्यक्ष पद पर मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी एवं देवव्रत सेठ को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ एवं सौरभ सेठ को शामिल किया गया।
सूचना मंत्री – सुजीत सोनी, मीडिया प्रभारी – प्रदीप वर्मा, राजकुमार (अस्क) एवं सौरभ आर्य तथा विधिक सलाहकार – एडवोकेट महेन्द्र प्रताप वर्मा बनाए गए।
सर्राफा एसोसिएशन की भी नई टीम गठित
इसी क्रम में सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शपथ लेकर संगठन की जिम्मेदारी संभाली।
अध्यक्ष – जन्मेजय सोनी, महासचिव – रितेश आर्य, कोषाध्यक्ष – अभिषेक सेठ तथा विधि सलाहकार – महेंद्र वर्मा बनाए गए।
सचिव पद की जिम्मेदारी साजन सेठ एवं तपन सोनी को दी गई। उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) एवं सुशील सेठ (बागी) को जिम्मेदारी मिली।
मंत्री पद पर रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल एवं शौर्य सोनी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप वर्मा एवं राजकुमार सेठ (अस्क) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने कहा कि जब तक हम सब राजनीति में भागीदारी नहीं पाएंगे तब तक यह लड़ाई नियंत्रण चलता रहेगा और हम सब होकर राजनीति में भागीदारी में आपसी सहयोग प्रदान करें। अमर जौहरी जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन कि मजबूती संगठन की एकता में होती है आप सब अगर इनके पीछे मजबूती से साथ खड़े रहेंगे तो निश्चित रूप से संगठन आगे जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। और समाज व सर्राफा व व्यवसायो के कठिनाइयों के समय हम मजबूती के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। वहीं सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। समारोह के अंत में पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक मंडल जवाहरलाल सेठ,छेदीलाल वर्मा वरिष्ठ पत्रकार सभासद,लालचंद सेठ,अखिलेश सेठ, सूरज सेठ विजय सेठ, उपस्थित रहे। और राजेश सोनी,संजय वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा,अतुल सेठ, मोतीलाल सोनी,गया प्रसाद सोनी, शुभम सोनी,विजय सोनी,अरुण पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल, राहुल मोदनवाल,राजेंद्र प्रसाद सेठ, अजय सोनी ,विपिन सोनी,रवि सोनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।